November 08, 2013

बेमानी सा लगता है
 
सजना सवरना
बाज़ारों में फिरना
 
त्यौहार मनाना
रिवाज़ों को मानना
 
 
खोकला लगता है
 
मंदिर जाना
पूजा करना
 
शादी ब्याह पर खर्चा
और शो होना
 
 
अजब लगता है
 
इसे निभाय जाना
कभी उत्साह कम न होना
 
culture के नाम पर
इसे कभी सवाल न करना

November 03, 2013


आखिर कशमकस किस बात की है
ये संघर्ष किस चीज़ का है

बटोरने का
पाने का

जीतने का
हासिल करने का

या अपने को prove करने का?

आखिर कशमकस किस बात की है
ये संघर्ष किस चीज़ का है

जगह बनाने का
बात कहने का

डर दूर करने का
सपनो का

अपना या सभी का?

आखिर कशमकस किस बात की है
ये संघर्ष किस चीज़ का है

सुरक्षित होने का
सुकून से जीने का

दौड़ और भीड़ में न पीसने का
कुछ नया करने का, खोज ने का

या फिर कायनात का हिस्सा होने का?