November 25, 2015

वक़्त वक़्त की बात


वक़्त बस गुज़र जाता
वो कब हाथ आता

यादों के रूप में
अपनी छाप छोड़ जाता

अब तक ये जाना
सदियों से इसे माना

पर कुछ पल के लिए ही सही 
गर वक़्त वही थम जाये

आगे बढ़ने से इंकार करे 
और उसी घडी में जम जाये 

ये नफरत फ़साद भरा मौहाल
ये लूट दबोच की गर्मी

ये मेरा तेरा अपना उसका
सब से हम और फिर सिर्फ मैं

यही आज कल परसों
हर पल कई बरसों

वक़्त 
​कहाँ ​
गुज़रता जाता है
कहानी वही दोहराता है

May 20, 2015




"पोथी पढ़कर जग मुआ, पंडित भया न कोई"


क्या हम अपना खाना खुद उगाते है?
क्या हम अपना खाना उगा सकते है?

क्या हम अपना खाना खुद पकाते है?
क्या हम अपना खाना पका सकते है?

क्या हम अपना कपडा बूनते है?
क्या हम अपना कपडा बून सकते है?

क्या हम अपना घर खुद बनाते है?
क्या हम अपना घर बना सकते है?

क्या हम जानते है हमारे घर के नल में पानी कहाँ से आता है?
क्या हम जानते है की जो अनाज सब्ज़ी फल हम खाते है कहाँ से आते है?

क्या हम जानते है की जो बिजली हमारे घर को रोशन करती है वो कहाँ से आती है?
क्या हम जानते है की हमारी इन ज़रूरतों के लिए कौन श्रम करते रहे है?

क्या हम उनसे कभी मिले है?
क्या हम उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानते है?



March 07, 2015





इख्तिलाफ

बोलना
देखना
घूमना
पहनना
दोस्ती
शादी
खाना
सोना

बड़े भैया सब देख रहे
वो सब के लिए सोच रहे है

अच्छे दिन आ गए है
अच्छे दिन आ गए है

अब हमें तुम्हे करना है क्या
है जीना बस बुत की तरह



March 02, 2015




तीखी गुफ्तगू
बच्ची, "हम कचरा बीनते है। हमें बहुत तालीफ़ होती है। हमें भी स्कूल जाना है। स्कूल में लोग हमें साथ नहीं लेते। हमें अलग ही रखते है।" 
बड़े, "तुम क्यूँ पढ़ना चाहती हो? पढ़कर कर क्या करोगी?"
बच्ची ने तुरंत जवाब दिया, "कम से कम कचरा तो नहीं चुनूंगी।"


August 02, 2014

 
ऐसा तो कई बार हुआ है
लोग पूछते है, "आप कहाँ से है?"
 
मैं पाकिस्तान से हुँ
हा, मैं पेशावर से हुँ 
 
लोग मुस्कुरा देते हैं
थोड़ा सा घबरा जाते है
 
जल्दी ही जवाब आता है
वैसे सब एक ही है!