May 30, 2020



तोड़ो खोदो हड़पो खींचो
दबाओ खदेड़ो पकड़ो मारो

समेटो बदलो ढको छुपाओ
बेहकाओ भड़काओ पीटो डराओ

झूठ का सच और सच का मज़ाक बनाओ
इश्तेहार को समाचार का रंग लगाओ

आवाज़ संघर्ष विरोध दबाओ
आरोप लगाओ जेल ले जाओ

चुनकर आओ सरकार का वेश चढ़ाओ
राजा बनजाओ वोट भी लेलो प्रजा भी करदो

खदेड़ो ढकेलो उम्मीद और सपने दिखाओ
फिर व्यक्ति और प्रणाली (सिस्टम) को दोषी ठहराओ

थाली ढोल सिटी बजवालो
खुद से खुदका मज़ाक उड़वालो

लोकतंत्र को असफ़ल दिखाके
तानाशाही चर्चे में लाओ

खेल यही बस खेलते जाओ
बहलाओ फुस्लाओ फरेब का जाल बिछाओ
 
सालों दर साल सालों दर साल बस युही
युही अलग अलग चेहरे पहनकर सत्ता हाथीओ

दर्द एकभाव संवेदना इंसानियत   
इन पर चादर डालो या अच्छा हो गर दफ़ना डालो

बस याद रहे इक बात ज़रूरी
सबसे ज़रुरी बहुत ज़रुरी

तोड़ो खोदो हड़पो खींचो
दबाओ खदेड़ो पकड़ो मारो

समेटो बदलो ढको छुपाओ
बेहकाओ भड़काओ पीटो डराओ


May 19, 2020



एक रास्ता था 
एक थी पगडंडी 


दोनों की आपस में बहस जो छिड़ गयी 
रास्ता कहता तू मुझे से आ मिलती है 
पगडंडी झट जवाब ये देती 
मैं तो यही हूँ रहती  
तू मुझसे आ मिलता है


रास्ता अपनी बड़ाई में
कई गुण गाता
गाड़ी का आना
सामान पहुँचना
सुख सुविधा और जानकारी लाना


पगडंडी मुस्कुराती बस इतना कहती 
मेरा होना उतना ज़रूरी 
जब तक पड़ते पाँव 
फिर मिल जाना या ग़ुम होना 
यही है मेरा नाम


रास्ते को कुछ समझ न आता 
आग बबूला होकर कहता 
मुझ पर कई सारा खर्चा होता 
दूर दूर तक मांग हैं होती
मोर्चे भी निकलते रैली भी होती 


पगडंडी सुनती क्या न करती
आना जाना मिलना मिलाना 
सामान संदेशे सपने पहुँचाना
ये तो मुझ से भी होता
तू युही खुद पर इतराता 


रास्ता हँसा
दहाड़कर और बोला
तू किस वहम की हुई शिकार
मेरी गति के आगे क्या तेरी औकात 
मेरे लिए तो सरकार ने बनाया पूरा विभाग


पगडंडी कुछ सोच में पड़ गयी
रास्ते की इस बात से परेशां सी हो गयी
बात सही थी मन ही मन कह गयी
सरकार का रास्ते से लगाव
क्या दर्शाता ये साफ़ समझ गयी


मन में दौड़े कई सवाल
सरकारों की नीति से लेकर
बाजार और लोगों की आदत को लेके
पर सबसे ज़रूरी बना सवाल
अपने वजुद की हो पहचान


आखिर क्या हैं उनका काम
रास्ता या पगडंडी हो जिसका नाम
ज़रूरतों को पूरा करना या नयी ज़रुरत पैदा करना
सृष्टि का हिस्सा बन रहना
या मुनाफे का ज़रिया बनना